महिला कारोबारी को चाकू मारकर मंगलसूत्र लूटने वाला गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला कारोबारी को चाकू मारकर मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

टिकरापारा पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शिकायत महिला कारोबारी रजनी नंदे ने की थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया, कि 9 दिसंबर को अपने घर में स्थित फैंसी स्टोर में बैठी थी। दोपहर 2.30 बजे एक युवक दुकान से सामान खरीदने पहुंचा। दुकान में सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही और शाम को आने के लिए कहा। 2.45 बजे युवक दोबारा दुकान आया और सामान खरीदने की बात कहकर दुकान की दूसरी मंजिल में पहुंचा।

महिला कारोबारी को अकेला देखकर युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला कारोबारी चिल्लाई तो आरोपी चाकू से वार करके महिला के गले में लटका मंगल सूत्र तोड़कर फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरडीए निवासी नीलेश बघेल को पकड़ा। नीलेश बघेल ने अपने एक साथी के साथ वारदात करने की बात स्वीकारी। आरोपी के फरार साथी की तलाश पुलिस कर रही है।  

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई