फिर शुरू फुलेरा गांव की पंचायत, पंचायत 4 को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है..

ओटोटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम की मच अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 4 को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है, जहाँ पहले इसकी रिलीज डेट 2 जुलाई थी
लेकिन मेकर्स ने सरप्राइज दे दिया और ‘पंचायत 4 को 24 जून, रात 12 बजे ही प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया। जी हां पिछले तीन सीजन की तरह ही इस सीरीज का चौथा सीजन भी आ चूका है, ये सीरीज ऑडियन्स के बीच इतनी फेमस है कि इसका एक अलग फैन बेस है. लोगों को उम्मीद है कि पिछले तीन सीजन में तो एंटरटरेनमेंट का भरपूर डोज मिला अब चौथा सीजन में भी मिलेगा , ‘पंचायत 4’ के ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि इस बार फुलेरा गांव में चुनाव का माहौल है. मंजू देवी और क्रांति देवी की पार्टी जीत के लिए जोर आजमाइश लगा रही है. सीरीज में जितेंद्र कुमार के अलावा रघुवीर यादव, फैसल मलिक, सुनीता राजवर, नीना गुप्ता, चंदन राय, दुर्गेश कुमार, सानविका और अशोक पाठक जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
आपको याद होगा, पिछले सीजन का एंड बहुत सारे सवालों के साथ हुआ था , जैसे क्या सचिव जी का ट्रांसफर हो गया?
और प्रधानजी को किसने गोली मारी? जिसका जवाब आपको इस सीजन में मिल जायेगा
2020 में आई थी ये सीरीज, और तब से फुलेरा गांव, उसका स्कूल, पंचायत ऑफिस, और वो ट्यूबलाइट की टिमटिमाती रौशनी सबने हमारे दिल में जगह बना ली।तो अगर आपने अब तक ‘पंचायत 4’ नहीं देखी है, तो भैया… चाय बना लीजिए और सीधे पहुंच जाइए फुलेरा गांव में।





