gross negligence: जिले के एकमात्र दिव्यांग स्कूल को अचानक किया गया बंद, 150 बच्चों के भविष्य की कौन लेगा जिम्मेदारी?

gross negligence: बिलासपुर। शहर में स्थित जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी फॉर स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल अचानक से बंद कर दिया गया है। स्कूल बंद होने से अभिभावक चिंतित हो गए है। उन्होंने जिला प्रशासन से स्कूल चालू रखने की गुहार लगाई थी। जिस पर कलेक्टर ने मामले को समाज कल्याण विभाग को सुपुर्द कर दिया है। उसके बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जस्टिस तंखा मेमोरियल स्कूल प्रबंधन ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्कूल बंद करने का फैसला किया है, जिससे इन बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर संकट आ खड़ा हुआ है।बच्चे मंदबुद्धि व मूकबधिर श्रेणी के है और वह कई वर्षो से इस शाला में अध्यनरत रहे है। इस श्रेणी के बच्चे बडी मुश्किल से वतावरण में एडजेस्ट होते है व अपने शिक्षकों से एक अलग तरह का लगाव रखते है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग के आधिकारी द्वारा कहा जा रहा है कि वह प्रयाश कर रहे है पर विभाग के लोगो का प्रयास दिख नही रहा है।

क्षेत्र में कोई और स्कूल नहीं है,जहां ये बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। परेशान अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। वे चाहते हैं कि इन बच्चों की पढ़ाई बंद न हो। उनकी शिक्षा अनवरत जारी रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई