बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुराना भवन अब नहीं रहेगा दफ्तर, जन आहार बनेगा अस्थायी कार्यालय

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक भवन को लेकर रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस पुराने स्टेशन भवन में विभागीय दफ्तर नहीं रहेंगे। इन सभी दफ्तरों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। फिलहाल, स्टेशन परिसर में बने ‘जन आहार’ को अस्थायी दफ्तर बनाया जा रहा है।

‘जन आहार’ में अब टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) का कार्यालय, लाइन ड्यूटी स्टाफ का कमरा और अन्य विभागों के लिए केबिन बनाए जा रहे हैं। काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही सभी ऑफिस वहां शिफ्ट हो जाएंगे।

रेलवे का कहना है कि पुराने भवन को अब आईआरसीटीसी (IRCTC) को सौंपा जाएगा। इससे उस जगह का बेहतर व्यावसायिक उपयोग हो सकेगा और यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मिल सकेंगी। रेलवे अधिकारी मानते हैं कि यह बदलाव स्टेशन परिसर की जगह का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करेगा।

हालांकि, इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में अलग-अलग राय है। कुछ इसे एक आधुनिक और जरूरी बदलाव मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को यह अस्थायी दफ्तर असुविधाजनक लग रहा है।

रेलवे प्रशासन फिलहाल इस स्थानांतरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटा है। अधिकारी अभी इस पर सार्वजनिक बयान नहीं दे रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button