बछड़े को मारकर खा गए हैवान, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने गायों की हत्या कर मांस खाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक बछिया की निर्मम हत्या कर दी और उसका मांस खाया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से औजार और गौ मांस के अवशेष भी जब्त किया गया है।

वहीं 15 दिन पहले अंबिकापुर जिले से भी गाय की हत्या का मामला सामने आया था। दो आरोपी गाय काटकर खाने की तैयारी में थे। इतने में ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस ने गाय के मांस सहित आरोपी कंदा कोरबा और सोमारसाय को गिरफ्तार कर लिया। घटनालुंड्रा थाना क्षेत्र के मंदरिया पारा कोरंधा गांव की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button