गार्डन में चाकू लेकर घूम रहा था बदमाश, पुलिस ने घेरकर पकड़ा

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस ने एक बदमाश को चाकू लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी एकांश त्रिपाठी प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक बूढ़ा तालाब गार्डन के पास एक अज्ञात युवक द्वारा चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को चाकू के साथ पकड़ा गया है।





