प्रेमी ने ऐसे फंसाया कि महिला का भरोसा दे गया जवाब

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि उसने प्रेम के कहने पर ही दूसरी जगह शादी की थी, उसने कहा था कि शादी के बाद भी वह महिला को अपना लेगा। लेकिन अब वह मुकर गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र की महिला ने अमित राठिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी का झांसा देते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीडिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दो साल पहले अमित राठिया से उसकी जान पहचान हुई थी। इस दौरान इस बीच 2023 में अमित ने प्यार का इजहार करते हुए उसे घर के पीछे स्थित बाड़ी में ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

परिजनों को हो गई थी जानकारी 

पीड़िता ने बताया कि अमित राठिया के साथ उसके प्रेम संबंध की जानकारी उनके परिजनों को हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने एक लड़के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ 26 अप्रैल को उसकी शादी कर दी थी। पीडिता ने बताया कि अमित राठिया को मैंने शादी के बारे में बताया तो उसने कहा कि अभी तुम उस लडके से शादी कर लो बाद में मैं तुम्हे अपना लूंगा। अपने पास बुला लूंगा। जिसके बाद मैंने शादी कर ली। ससुराल में पति से मेरे संबंध पति-पत्नि जैसे नहीं थे।

शादी के बाद भी होती थी बातचीत

पीड़िता महिला ने यह भी बताया कि शादी के बाद भी अमित राठिया से रोज मेरी मोबाइल से बातचीत होती थी। 10 जुलाई को अमित मुझे फोन करके बोला कि तुम अपने पति को छोडकर आ जाओ। हम दोनों अब साथ रहेंगे, मैं तुमसे शादी करूंगा।

संबंध बनाने के बाद मुकर गया 

पीडिता ने बताया कि 11 जुलाई को अमित राठिया अपनी मीठी बातों में फंसाकर मुझे भूपदेवपुर ले गया और किराये के मकान में मुझे 14 अगस्त तक रखा और इस बीच मेरे साथ लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह अब कह रहा है कि मेरे साथ नहीं रहेगा और मुझसे शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद खरसिया पुलिस ने आरोपी अमित राठिया के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई