आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: जानें कब और कहां दिखेगा, क्या होगा सूतक

दिल्ली। आज 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसे खगोल विज्ञान और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी बाधित हो जाती है।

भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के कुछ हिस्सों जैसे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिजी में नजर आएगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 10:59 बजे होगी और यह 22 सितंबर की सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा। रात्रि 1:11 बजे इसका मध्य चरण होगा। ग्रहण का असर लगभग 5 घंटे तक रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। लेकिन चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। फिर भी परंपरागत मान्यताओं के अनुसार लोग खाने-पीने में सावधानी बरतते हैं और ग्रहण के बाद स्नान व पूजा करना शुभ माना जाता है।

पंडितों का मानना है कि सूर्य ग्रहण पितृ विसर्जनी अमावस्या और महालया के दिन लग रहा है, इसलिए इसका ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। हालांकि भारत में न दिखने के कारण यहां के धार्मिक कार्य सामान्य रूप से होते रहेंगे। खगोलविदों के अनुसार यह ग्रहण दुनियाभर में दूरगामी असर डाल सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई