मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 35 डिग्री के पार

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और चुभन वाली गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान अगले एक सप्ताह तक लगभग स्थिर बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में 2 मार्च को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

इस समय प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में गर्मी और सुबह-रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। जनवरी की तरह फरवरी में भी अधिकांश दिनों तक आसमान साफ रहा और सतही हवाएं हल्की चलीं। हालांकि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कभी-कभी बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनती है। कुछ मौकों पर आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी दर्ज की गई हैं।

रायपुर में फरवरी महीने में ऐतिहासिक रूप से तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 9 फरवरी 1893 को यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जाता है। वहीं 28 फरवरी 2009 को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो फरवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज है।

4 फरवरी 1917 को 24 घंटे में 57.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि वर्ष 1901 में फरवरी महीने में कुल 118.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों का असर कम होते ही न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और मार्च में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई