तेज रफ्तार का कहर : तीन अलग- अलग जगह हुए हादसे, 4 लोगों की मौत

रायपुर। मध्यप्रदेश में सड़क हादसे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों में लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं, वहीं कई लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मुरैना, ग्वालियर और हटा सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जिससे घटना स्थल पर ही चीखपुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला मुरैना का है। जहां एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही पिता और बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर थाना परिसर में हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तार की मांग की। मामला बानमोर थाना क्षेत्र के NH44 की घटना है।

वहीं दूसरा हादसा ग्वालियर में हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पति प​पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दंपति बाइक में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों ने ही मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मामलेी की जांच में जुट गई। हादसा डबरा भितरवार मार्ग पर हुआ है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई