बारात जाते समय दुल्हे ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बारात जा रहा दूल्हा अचानक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली,काफी देर तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शुक्रवार देर शाम अमेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी रेल खंड की हुई। रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र स्थित सूची चौराहे से रवि कुमार पुत्र राम किशोर यादव उम्र 30 वर्ष जिसकी बारात मऊ जिले के घोसी जा रही थी। बारात बीती शाम गौरीगंज कस्बे के सैठा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि दूल्हा गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। काफी देर तक परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन दूल्हा उन्हें अलग अलग जगह बताकर गुमराह करता रहा।

इसी बीच प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन पर सवार होकर दूल्हा बनी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और उतर गया। कुछ देर बाद प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई