शासन के आदेश का जिले में नहीं हुआ पालन, फिर से परीक्षा लेने की तैयारी की शुरु..

बिलासपुर – 15 साल बाद 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा कराई गई। इसके साथ ही शासन ने आदेश दिया कि बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को गर्मी की छुट्टी में स्कूल खोलकर उस विषय की तैयारी कराई जाएगी। लेकिन जिले में ऐसा नहीं हुआ। जून माह तक बोर्ड की द्वितीय अवसर की होनी है। अब जाकर बहार की परीक्षा असफल छात्रों को परीक्षा की आवश्यक तैयारी कराने का आदेश प्रधान पाठकों को जारी किया है। जिले के पांचवीं, आठवीं बोर्ड परीक्षा में डेढ़ माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाया है..

विकास खण्ड अंतर्गत कक्षा 5 वीं व कक्षा 8 वीं छात्र छात्राओं के लिए द्वितीय अवसर परीक्षा माह जून के अंत में ली जानी है। इसको ध्यान रखते हुए बीईओ ने सभी एचएम को विद्यार्थियों की परीक्षा हेतु विषयानुसार आवश्यक तैयारी कराने की सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है। अब द्वितीय परीक्षा सामने आए है। इसलिए उक्त आदेश को औपचारिक माना जा रहा है..

फेल होने वाले छात्रों के साथ अन्याय होने वाला है। शिक्षा के अधिकार में कक्षा आठवीं तक फेल करने का प्रावधान नहीं है।इसलिए 5/8वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को फिर से आवश्यक तैयारी कराकर जून माह तक द्वितीय अवसर की परीक्षा में शामिल कराकर प्रमोट करने को कहा गया था।इसके लिए डीपीआई के आदेशानुसार गर्मी की छुट्टी में फेल छात्रों को स्कूल बुलाकर उनकी आवश्यक तैयारी करानी थी। इसके बाद भी उनको द्वितीय अवसर की परीक्षा में शामिल कराना था। लेकिन जिले में ऐसा नहीं हो सका। डेढ़ माह की गर्मी की छुट्टी समाप्त होकर स्कूल खुल गए है। इसके बाद भी पांचवीं और आठवीं के असफल छात्रों की एक दिन पढ़ाई नहीं अब द्वितीय बोर्ड परीक्षा जून माह के अंत तक होना है। ऐसे में छात्रों को बिना तैयारी फिर से परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई