7 हजार पुलिस पदों पर भर्ती करेगी साय सरकार, बरसात में ऑपरेशन मानसून रहेगा जारी

रायपुर। राज्य सरकार ने बरसात के मौसम में नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसके लिए इस बार ‘ऑपरेशन मानसून’ चलाया जाएगा। बुधवार को मंत्रालय में हुई गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस अभियान की पूरी जानकारी दी गई। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, डीजीपी अरुणदेव गौतम, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव राहुल भगत मौजूद रहे। बस्तर से आईजी विवेकानंद सिन्हा और पी सुंदरराज वर्चुअली शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि कई गांवों को नक्सलियों से मुक्त कराया जा चुका है और आने वाले दिनों में कहां-कहां ऑपरेशन चलेगा, इसकी योजना तैयार है। नक्सलियों की मुखबिरी करने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्लान तैयार किया गया है। बरसात के समय आने वाली चुनौतियों और उससे निपटने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

वीआईपी सुरक्षा और पुलिस आधुनिकीकरण पर जोर

बैठक में इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर वीआईपी सुरक्षा की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस वेलफेयर, नए कानूनों के कार्यान्वयन और सुधारों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए उपकरणों और आवश्यक बजट पर विचार किया गया। पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार की जिम्मेदारी डीजीपी को सौंपी गई।

7 हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री को बताया गया कि पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 7 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 5 हजार आरक्षक, 1 हजार आईआरबी और 1 हजार बस्तर फाइटर की भर्ती प्रस्तावित है। यह भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई