विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, तीन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी..

भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र पांच दिन का होगा। 16 से 20 दिसंबर तक होने वाले इस शीतकालीन सत्र में तीन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक कमलेश शाह और विजयपुर व बुधनी में निर्वाचित होने वाले दो अन्य विधायक भी शामिल होंगे।

विधानसभा सत्र में राज्य सरकार के अनुपूरक बजट को स्वीकृति दी जा सकती है। इसके लिए सभी विभागों से प्रस्तावों का वित्त विभाग परीक्षण कर रहा है। वहीं दो से तीन विधेयकों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। विधानसभा सचिवालय ने शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

सत्र के दौरान अशासकीय विधेयक और संकल्पों के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की गई है। अशासकीय विधेयकों की सूचना विधानसभा सचिवालय को 20 नवंबर तक दी जाएगी। अशासकीय संकल्प की सूचना पांच दिसंबर तक दी जा सकेगी।

वहीं स्थगन प्रस्ताव एवं ध्यानाकर्षण, नियम 267-क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 10 दिसंबर से विधानसभा कार्यालय में दी जा सकेंगी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विचार करेंगे। विधायकों से यह भी कहा गया है कि वे विधानसभा से संबंधित सूचनाएं अध्यक्ष के स्थान पर विधानसभा के प्रमुख सचिव को संबोधित करके दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई