फिल्म 28 फरवरी को प्रदेश भर में एक साथ होगी रिलीज एक बुजुर्ग की प्रेम कहानी “मधु”

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यादव के मधु” छत्तीसगढ़ी फिल्म 28 फरवरी से प्रदेश के 35 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म बिलासपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में शूटिंग की गई है। यह फिल्म एक रिटायर्ड बुजुर्ग व्यक्ति के प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें वह अपनी हम उम्र की एक महिला से प्रेम कर बैठता है जिसे समाज और परिवार स्वीकार करने तैयार नहीं है। फिल्म आखिरी समय तक अपने दर्शकों को किस तरह बांधकर रखती है और इस फिल्म का अंतिम परिणाम क्या आता है यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। शनिवार को प्रेस क्लब पहुंची फिल्म की स्टार कास्ट ने फिल्म की खूबियां और इसके पहलुओं को बताया जो दर्शकों को पसंद आएगा





