दुश्मन अब सोच समझकर देखेगा भारत की ओर: टंकराम वर्मा

PM ने लिया बदला, मंत्री वर्मा बोले – गर्व का पल है!

“भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक वार किया है… और अब इस पर सियासी बयान भी सामने आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया।”

मंत्री वर्मा ने कहा कि – “प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो करके दिखाया। ये सिर्फ जवाब नहीं, ये एक स्पष्ट संदेश है – भारत अब बर्दाश्त नहीं करेगा।”

उन्होंने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि यह पल हर भारतीय के लिए गर्व का है। निर्दोषों की हत्या का यह करारा जवाब है। उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि अब आलोचना का समय नहीं, बल्कि एकजुटता दिखाने का वक्त है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि – “अब दुश्मन भी सोच-समझकर देखेगा भारत की ओर, क्योंकि नया भारत सिर्फ सहन नहीं करता, माकूल जवाब भी देता है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button