खैरागढ़ में पीएम आवास का सपना अधूरा: जर्जर मकान में सिमटकर रह गई मंगतिन बाई

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से हैरान कर देनी वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के छुईखदान ब्लॉक के ग्राम खुटेलीकला की रहने वाली मंगतिन बाई वर्मा को गोद में लेकर आज उनके बेटे मिलाप वर्मा जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास के लिए गुहार लगाई। मंगतिन बाई और उनके बेटे मिलाप वर्मा का कहना है कि मंगतिन बाई के नाम से पीएम आवास स्वीकृत हुआ है। सबंधित विभाग द्वारा तीन से चार बार उनका फोटो भी खिंचकर ले जाया गया है, लेकिन अभी तक खाते में पैसा नहीं आया है। इसकी वजह से उनका परिवार कई महीनों से जर्जर मकान में रहने को मजबूर हैं।

पक्के मकान की आस और जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हैरान परेशान मां-बेटे आज कलेक्टर खैरागढ़ के पास पहुंचे, और आवास के पैसे खाते में जल्दी डालने की गुहार लगाई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button