बिलासपुर जिले की तीन हजार से अधिक महिलाओं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार, चाबी मिलने पर जताई खुशी

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। कच्चे घर से पक्के मकान का सपना सच होने के बाद तीन हजार 148 महिलाओं ने शासन को धन्यवाद दिया। शासन की ओर से 31 हजार 433 महिलाओं के खाते में पक्का मकान बनाने के लिए 125.73 करोड रुपये अंतरित कराया है। पक्का मकान बनने की खुशी में महिलाएं काफी खुश नजर आईं। गरीब और आवासहीन परिवारों को पक्का मकान देने का वादा कर सत्ता में आई प्रदेश सरकार ने मंगलवार को महिलाओं के चेहरे में मुस्कान ला दी। पक्के घर का सपना देख रही महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
क्या कहती हैं हितग्राही महिलाएं
-सुकृता पटेल ने बताया कि पहले व किराए के मकान में रहती थी। स्थायी जगह नहीं मिल पाने से पूरा परिवार कुछ माह बाद घर बदला करता था। अब पक्का मकान मिलने के बाद उन्हें सुरक्षा और आत्मसम्मान का एहसास हो रहा है।
उषा देवांगन ने बताया कि उनका परिवार पक्का मकान बनने से काफी खुश है, घर हमारे बच्चों के भविष्य को स्थायी ठहराव देगा। अब हमें किराए के मकान को बार-बार बदलने की चिंता नहीं करनी पडेगी।00- सरस्वती यादव ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले हर बारिश में घर में पानी घुस आता था। अब हमारा घर हर मौसम से सुरक्षित रखेगा। और पानी चूने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
गायत्री राज ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह कच्चे मकान में रहती थी। शासन की योजना के तहत आज पक्का मिलने से उसका पूरा परिवार स्थायी पते पर रहेगा।00 सुमित्रा कश्यप का कहना है कि पूरा परिवार कच्चे मकान में रहता था। मौसम की मार की वजह से उन्हें व परिवार के सभी सदस्यों को काफी परेशानी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना की वजह से उनका पूरा परिवार अब खुशी व खुशहाल जीवन जी रहा है।





