युवक और बच्ची पर हमला करने वाले खूंखार तेंदुए की मौत, ग्रामीणों ने पकड़कर किया था वन विभाग के हवाले, जंगल सफारी में तोड़ा दम

गरियाबंद। जिस खूंखार तेंदुए ने ग्राम बारुका में एक युवक और एक ढाई साल की बच्ची को जख्मी किया था, उसकी भूख से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने उस तेंदुए को पकड़ लिया था, जिसके बाद उसे वन विभाग की टीम द्वारा जंगल सफारी भेज दिया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक तेंदुए की मौत भूख से हुई है।

गौरतलब है कि तेंदुए ने बीती रोज युवक और एक ढाई साल की मासूम बच्ची पर हमला किया था जिसके बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल था। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, वही ढाई साल की बच्ची का रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जनाकारी के अनुसार तेंदुआ पहले से ही घायल अवस्था में था। जिले के बारूका गांव में एक के बाद एक, लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की मौत हो गई है। जंगल सफारी के विशेषज्ञों की टीम ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

वहीं डीएफओ ने तेंदुए की मौत का कारण भूख और पीड़ा को बताया है। गौरतलब है कि दो लोगों पर हमले के बाद ग्रामीणों ने जाल की मदद से तेंदुए को पकड़ लिया था। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई फिर उसे सुरक्षित पिंजड़े में डाल कर जंगल सफारी लाया गया। जहां विशेषज्ञों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी नदीम कृष्णा ने बताया कि तेंदुआ को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया था, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित पिंजड़े में डाला और जंगल सफारी ले आए। यहां लाकर जब उसका विशेषज्ञों के द्वारा एक्जामिन किया तो उसे मृत घोषित किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई