पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान संभव

भारतीय निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए आयोग शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है।

जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम ने हाल ही में इन सभी राज्यों का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पश्चिम बंगाल में इस बार 4 से 8 चरणों में मतदान कराया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के दौरान ही स्पष्ट होगा। पिछली बार वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराया गया था।

वहीं असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक से तीन चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में असम में तीन चरणों में मतदान हुआ था, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हुए थे।

सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अब तक लगभग 480 बटालियन केंद्रीय बल राज्य में भेजे जा चुके हैं, ताकि मतदान के दौरान शांति और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद जरूरत के अनुसार और भी सुरक्षा बल तैनात किए जा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई