The crematorium became an arena: श्मशान बना जंग का मैदान, धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर दो पक्षों में विवाद, 11 लोग घायल

The crematorium became an arena (जगदलपुर) : बस्तर में एक बार फिर शव दफनाने के नाम पर दो पक्षों के बीच बवाल मच गया है। मामला बेलर गांव का है, जहां धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर हुए सिर फुटौव्वल में 11 लोग घायल हो गए। शव दफनाने को लेकर बस्तर में लगातार विवाद हो रहा है। इसके पहले वर्ष 2024 के अंतिम दिनों में परपा थाना व नानगुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़े बोदल में ईसाई समुदाय की महिला की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने सरपंच समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई