Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

24 फरवरी से शुरू होंगी पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी..

भोपाल : मप्र बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों की पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। पांचवीं की परीक्षा 24 फरवरी से एक मार्च तक चलेंगी तो आठवीं की 24 फरवरी से पांच मार्च तक होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर दो बजे से 4.30 बजे तक होंगी।

राज्य शिक्षा केंद्र ने इसे लेकर समय-सारिणी जारी कर दी है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि अब तक जिन स्कूलों ने पोर्टल पर विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा सामग्री, प्रश्नपत्र का मुद्रण आदि कार्य पूरा नहीं किया है, वे जनवरी तक सभी जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर लें। इसके साथ ही विद्यार्थियों के समग्र आइडी के आधार पर मैपिंग कार्य भी कराया जाए।

एससीईआरटी पाठ्यक्रम पर परीक्षा

सरकारी स्कूलों में परीक्षाएं एससीईआरटी निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी। वहीं जिन निजी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम आधारित भाषा की पाठ्य पुस्तकें लागू हैं, उन विद्यार्थियों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय भाषा की परीक्षा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी।

निजी स्कूलों को भाषा के प्रश्नपत्र के लिए एनसीईआरटी और एससीईआरटी का विकल्प चयन करना है। विद्यार्थियों को पंजीयन के समय ही विषय व भाषा का चयन करना है। साथ ही प्रोजेक्ट कार्य पर आधारित उनका आंतरिक मूल्यांकन 10 फरवरी तक जमा करना है।

वार्षिक परीक्षा में छमाही के प्राप्तांक जुड़ेंगे

स्कूलों को विद्यार्थियों के पंजीयन के बाद छमाही परीक्षा के प्राप्तांकों को विषयवार आनलाइन पोर्टल पर भरना है। पांचवीं व आठवीं में प्रत्येक विषय का 60 अंक का प्रश्नपत्र और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। वहीं 20 अंक छमाही व तिमाही के प्राप्तांक के अधिभार पर दिए जाएंगे। वहीं एक जनशिक्षा केंद्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। इस कार्य को जनवरी तक पूरा करना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई