ग्राम नगाराडीह में अवैध महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगाराडीह में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहे आरोपी लाल बहादुर रात्रे उर्फ लल्लू रात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 9000 रुपए बताई जा रही है।
चकरभाठा पुलिस टीम ने ग्राम नगाराडीह में छापेमारी की और रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी के घर से शराब बरामद की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस कार्यवाही को अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा है।





