पश्चिम बंगाल में रामनवमी की तैयारियों के बीच कई जगहों पर तनाव और सद्भाव दोनों के दृश्य

रामनवमी से पहले उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा इलाके में बड़ी घटना सामने आई है। बसंती पूजा के लिए बनाए गए पंडाल और मूर्ति में किसी ने आग लगा दी। यह घटना बरगुम कचहरी बारी इलाके की है, जहां अग्रदूत संघ क्लब पिछले 40 सालों से बसंती पूजा करता आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बदमाशों ने रात के अंधेरे में यह हरकत की। सुबह 4 बजे लोगों ने देखा कि पंडाल के पीछे से आग लगी हुई थी। मूर्ति का एक हिस्सा जल गया था और मूर्ति गिर गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ हाबरा और गोबरडांगा थाना की ओसी पिंकी घोष मौके पर पहुंचीं। गुस्साए लोगों ने हाबरा-गोबरडांगा रोड पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हावड़ा में रामनवमी शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रामनवमी की शोभायात्रा रविवार को निकाली जाएगी। हावड़ा के जीटी रोड इलाके से शोभायात्रा निकालने की अनुमति कोर्ट से मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रास्तों की साफ-सफाई हो रही है और ऊंची इमारतों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। अस्थाई दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रा में कोई बाधा न आए।

राणाघाट में पोस्टर विवाद से तनाव

नादिया के राणाघाट में ‘शुवेंदु वापस जाओ’ पोस्टर को लेकर विवाद हो गया। यह पोस्टर भाजपा कार्यालय के पास लगाया गया था, जिसे देखकर इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटा दिया और जांच शुरू कर दी है।

दुर्गापुर में रामनवमी पर भाईचारे की मिसाल

दुर्गापुर में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर रंगारंग जुलूस निकाला गया, जिसमें सभी समुदायों के लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गर्मी में जुलूस में शामिल लोगों को शरबत और पानी पिलाकर भाईचारे की मिसाल पेश की। मोहम्मद आसिफ ने बताया कि जैसे हिंदू भाई ईद में साथ थे, वैसे ही अब हम भी रामनवमी में उनके साथ हैं।

जहां एक ओर कुछ जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर तनाव है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई