INDIGO फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 16 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट में फंसे 100 यात्री, सोशल मीडिया में किया ट्वीट

दिल्ली। इंडिया की इस्तानबुल फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से मुंबई एयरपोर्ट में 100 यात्री बीते 16 घंटे से फंसे हुए है। इंडिगो प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था ना दिए जाने से यात्रियों ने रोष व्यक्त किया है।

यात्री पिछले 16 घंटों से यात्री एयरपोर्ट पर फ्लाइट रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E17  को आज सुबह इस्तांबुल के लिए रवाना होना था। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि वैकल्पिक फ्लाइट से यात्रियों को इस्तांबुल भेजा जाएगा। उड़ान रात 11 बजे रवाना होगी। सूत्रों के अनुसार यात्रियों ने कंपनी से रिफंड की मांग की है। 

कंपनी ने यात्रियों से मांगी माफी

सोशल मीडिया में बवाल होने के बाद एयरलाइन कंपनी ने इस घटना को लेकर यात्रियों से माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा, “हमें खेद है कि हमारी उड़ान 6E17, जो मूल रूप से मुंबई से इस्तांबुल के लिए संचालित होने वाली थी, तकनीकी समस्याओं के कारण विलंबित हो गई। दुर्भाग्य से समस्या को ठीक करने और गंतव्य तक विमान को भेजने के हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हमें अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी।”

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई