Team India World Champion: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026, रिकॉर्ड तीसरी बार बनी चैंपियन

अहमदाबाद। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना। वहीं न्यूजीलैंड का पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का इंतजार जारी है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

संजू सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए 89 रन की शानदार पारी खेली। ईशान किशन ने भी टूर्नामेंट में तीसरी फिफ्टी जड़ी। अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए, जबकि अंत में शिवम दुबे ने मात्र 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर शीर्ष क्रम को झटका दिया। अक्षर ने फिन ऐलन और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया, जबकि बुमराह ने रचिन रवींद्र को जल्दी पवेलियन भेजा।

न्यूजीलैंड के 72 रन तक 5 विकेट गिर चुके थे, जिससे उसकी वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। इसके बाद टीम संभल नहीं सकी और पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई। बुमराह ने अंत में और विकेट लेकर भारतीय जीत को पक्का किया।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत, रणनीति और आत्मविश्वास के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई