इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल

टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉकआउट मुकाबलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टीम इंडिया की जीत के बाद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक सड़कों पर उतर आए। जयस्तंभ चौक पर फैंस तिरंगा लेकर पहुंचे और आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।

रायपुर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोग अपने परिवार के साथ सड़कों पर पहुंचे और तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया को बधाई दी।

बिलासपुर में भी लोगों ने इस जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। यहां दोस्तों और परिवारों ने एक साथ मिलकर केक काटा और टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया गया।

बीजापुर में क्रिकेट प्रेमियों ने बड़े स्क्रीन पर मैच देखा। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। युवाओं ने तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारों के साथ जीत का उत्सव मनाया।

टीम इंडिया अब 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम इंडिया फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई