टीम इंडिया का ऐलान, शमी और अय्यर बाहर, जानिए वजह

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। जहां इस बार कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने फैंस को चौंका दिया है। इनमें सबसे अहम नाम मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर का है, जिन्हें इस बड़े दौरे से बाहर रखा गया है।

क्यों नहीं चुने गए मोहम्मद शमी? फिटनेस बनी सबसे बड़ी वजह
प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम सेलेक्शन की जानकारी देते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शमी को टीम में नहीं चुनने की वजह बताई। उन्होंने कहा:
“शमी अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। वह वापसी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पिछले सप्ताह उन्हें कुछ नई दिक्कतें आईं। उनका एमआरआई स्कैन कराया गया है और रिपोर्ट से पता चला कि वह सीरीज़ के सभी पांच मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में हमें दूसरे विकल्प की ओर देखना पड़ा।”

अगरकर ने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट हमेशा शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज़ को टीम में शामिल करना चाहता है, लेकिन इस बार हालात अनुकूल नहीं थे।

श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिली जगह? सेलेक्टर्स ने दिया जवाब
श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में जगह ना दिए जाने को लेकर भी सवाल उठे। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस पर जवाब देते हुए कहा:

“श्रेयस ने वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और घरेलू क्रिकेट में भी फॉर्म में हैं, लेकिन अभी टेस्ट टीम में उनकी ज़रूरत नहीं समझी गई।”

श्रेयस अय्यर ने अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं और अंतिम बार फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट में नज़र आए थे। उस सीरीज़ के बीच में ही उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

फैंस का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
श्रेयस अय्यर की टेस्ट टीम से बाहर होने पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी ज़ाहिर की। एक यूज़र ने लिखा:
“श्रेयस ने हर फॉर्मेट में खुद को साबित किया है। फिर भी उन्हें नज़रअंदाज़ करना राजनीति नहीं तो और क्या है?”
एक अन्य फैन ने लिखा, “फॉर्म, फिटनेस और अनुभव तीनों होते हुए भी अय्यर को बाहर रखना निराशाजनक है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई