सीएम साय से मिली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी, छत्तीसगढ़ की बेटियों पर जताया गर्व

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने विश्व कप में टीम की ऐतिहासिक जीत में आकांक्षा की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को ऊंचे स्तर पर बनाए रखने में अहम योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और आकांक्षा सत्यवंशी जैसी प्रतिभाएँ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई