“सेज शिक्षा आपके द्वार” अभियान के तहत रायपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

रायपुर। सेज यूनिवर्सिटी की ओर से “सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान” के तहत बुधवार को शहर में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर के स्कूलों और कोचिंग संस्थानों से जुड़े शिक्षकों को मोमेंटो और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेज यूनिवर्सिटी इंदौर और भोपाल से आए प्रतिनिधियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. हिमांशु भारतीय ने कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देती है और समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी भी निभाएं।

डॉ. भारतीय ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और जीवन की चुनौतियों से निपटने की क्षमता विकसित करना जरूरी है, ताकि बच्चे आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

सेज यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सेज यूनिवर्सिटी पिछले 23 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। यहां अनुभवी फैकल्टी बच्चों का मार्गदर्शन करती है और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करती है। जरूरतमंद छात्रों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और डीआरसीसी का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेज इंट्रेस एग्जाम 20 और 21 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विशाल आचवल और डॉ. वीरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन आशीष पांडे और सुजाश जैन ने किया। इस सम्मान समारोह में 150 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई