शिक्षक की पेड़ से लटकती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर। बोदरी रोड पर शुक्रवार देर शाम एक शिक्षक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान जीवनलाल साहू उर्फ अजय के रूप में हुई है, जो गोढ़ी स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि जीवनलाल साहू शुक्रवार को स्कूल गए थे, लेकिन शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। देर शाम स्थानीय लोगों ने उनका शव पेड़ से लटकता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची चकरभाठा पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि जीवनलाल साहू पिछले कुछ समय से बीमारी को लेकर परेशान चल रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई