रुमाल पर सुसाइड नोट लिख टेलर ने लगाई फांसी…

खंडवा। पदम नगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या का सामने आया है। यहां एक ट्रेलर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसनी अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताया है। मामला शनिवार शाम करीब चार बजे का है। वह शराब की लत से परेशान था, जिसके कारण आत्महत्या कर लिया।

टेलर ने घर में लगाई फांसी

पुलिस के अनुसार सिंघाड़ तलाई निवासी टेलर दीपक नामदेव ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसके घरवाले भी घर में मौजूद थे, उन्हें सूचना मिली तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। परिवारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतारा और पीएम के लिए जिलर अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार को मृतक का पीएम करवाया गया।

घरवालों को परेशान न किया जाए

पदम नगर थाने एसआई वीरेंद्र अहिरवाल ने बताया कि परिवार वालों से फांसी लगाने की सूचना मिली थी। शव की तलाशी लेने पर जेब में एक रुमाल मिला। जिसमें लिखा था कि “मैं अपनी शराब की लत से परेशान हूं और अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं हूं। मेरे घरवालों को परेशान न किया जाए।” मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button