वित्त वर्ष के अंतिम दिन खुले रहे सरकारी विभाग के टैक्स काउंटर,

बिलासपुर: वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी दिन, सोमवार को, जबकि सामान्य तौर पर सरकारी विभागों में छुट्टी होती है, शासकीय विभागों में टैक्स जमा करने के लिए कर्मचारी मौजूद रहे। इस दिन विभागों ने टैक्स जमा करने की सुविधा दी, ताकि लोग अपने टैक्स का भुगतान समय पर कर सकें।
बिलासपुर नगर निगम कार्यालय में भी संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर जैसे विभागों में टैक्स काउंटर खुले रहे, जिससे लोगों ने अपने घर की संपत्ति कर और अन्य बची हुई राशि जमा की। नगर निगम द्वारा कर्मचारियों को पहले ही टैक्स काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए थे, लिहाजा सुबह से ही कर्मचारी काउंटर पर मौजूद थे, ताकि कोई भी व्यक्ति टैक्स जमा करने में परेशानी का सामना न करे।
नगर निगम ने ऑनलाइन टैक्स चेक करने की सुविधा भी दी है, जिससे लोग ऑनलाइन माध्यम से भी अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, बिजली विभाग और राजस्व विभाग जैसे अन्य सरकारी विभागों में भी लोग सोमवार को सुबह से ही टैक्स जमा करने के लिए पहुंचते रहे।





