1 जुलाई से बदलेगा तत्काल टिकट का नियम, अब आधार और OTP से मिलेगा टिकट

बिलासपुर:रेलवे द्वारा 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब स्टेशन के टिकट काउंटर से तत्काल टिकट लेने वालों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।
जब यात्री काउंटर पर टिकट के लिए पहुंचेंगे, तो उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा। इस ओटीपी को बताने के बाद ही तत्काल टिकट जारी किया जाएगा। इसके लिए रेलवे अपने सिस्टम में नया सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहा है।
रेलवे का कहना है कि इस नई व्यवस्था से तत्काल टिकटों में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। साथ ही यात्रियों को भी टिकट बुकिंग में आसानी होगी।
हालांकि, रेलवे को टिकट बुकिंग का समय थोड़ा बढ़ाना पड़ सकता है, लेकिन यह कदम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है।





