सुकमा में 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

सुकमा। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और मजबूत रणनीति के कारण नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है।

सुकमा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में व्यापारियों, सड़क व खदान निर्माण से जुड़े संगठनों, आदिवासी समाज, जनजाति सुरक्षा मंच, मोबाइल और मेडिकल दुकान संचालकों, वनवासी कल्याण समिति और बैंकों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिले के विकास, सुरक्षा और नक्सल उन्मूलन के प्रयासों पर चर्चा हुई।

शर्मा ने कहा कि सुकमा की जनता अब विकास की राह पर बढ़ रही है और गुमराह करने वाले तत्वों का असर कम हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहभागिता के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित होगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई