राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे ग्रैंड न्यूज़ ऑफिस, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

बिलासपुर। प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा बुधवार की शाम सरकंडा स्थित ग्रैंड न्यूज़ ऑफिस पहुंचे। शहर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ दफ्तर पहुंचे, जहां चैनल के डायरेक्टर गौरव तिवारी और स्टाफ ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मंत्री वर्मा ने दफ्तर का अवलोकन किया और पत्रकारों व भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान क्रेडाई के जिला अध्यक्ष सुशील पटेरिया ने रजिस्ट्री और राजस्व कार्यालय में आ रही दिक्कतों को लेकर मंत्री को जानकारी दी। उन्होंने किसानों और रियल एस्टेट सेक्टर की परेशानी का जिक्र करते हुए तकनीकी खामियों को दूर करने का अनुरोध किया।
मंत्री वर्मा ने भरोसा दिलाया कि नई व्यवस्था में शुरुआती दिक्कतें आना स्वाभाविक है, लेकिन धीरे-धीरे सुधार किए जा रहे हैं और लोगों को राहत जरूर मिलेगी।
इस मौके पर प्रफुल्ल शर्मा, प्रणव शर्मा, अशोक जायसवाल, भानु शास्त्री, राकेश तिवारी, संदीप शुक्ला, सिद्धार्थ दत्त सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।





