नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, टंकराम वर्मा ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे पार्टी संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय बताया।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि नितिन नबीन एक अनुभवी और कर्मठ नेता हैं, जिन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनका जमीनी स्तर पर अनुभव भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और अनुशासनात्मक कार्यशैली प्रशंसनीय है।

टंकराम वर्मा ने यह भी कहा कि बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके प्रशासनिक अनुभव से पार्टी को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और भाजपा की विचारधारा जनता तक और प्रभावी तरीके से पहुंचेगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और नितिन नबीन जैसे अनुभवी नेता का नेतृत्व पार्टी को नई ऊर्जा देगा। अंत में उन्होंने नितिन नबीन के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई