तखतपुर पुलिस की कार्रवाई: गांव पूरा में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर :कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत पूरा में हुई चोरी के मामले में तखतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी चोर को पकड़ लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह मामला 13 मई का है, जब गांव के भारत लाल खूंटे ने थाने में शिकायत की थी कि रात में किसी ने उसके घर से मोबाइल फोन और बिजली फिटिंग के तार चुरा लिए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर के नए थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम बनाई और जांच शुरू की। पुलिस की मेहनत रंग लाई और आरोपी को पकड़ लिया गया।
पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ भी की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि चोरी में और कौन-कौन शामिल था।





