देखो अपना देश अभियान में हिस्सा लें और छत्‍तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को बनाएं राष्ट्रीय धरोहर, साय सरकार ने की अपील

रायपुर। अगर आप अपने छत्‍तीसगढ़ के पर्यटन स्थल को राष्ट्रीय धरोहर में शामिल करना चाहते है तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है। इसके लिए आपको पर्यटन मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे देखो अपना देश अभियान में हिस्सा लेना होगा। इस अभियान में हिस्सा लेकर आप अपने पसंद के पर्यटन स्थल को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर राष्ट्रीय धरोहर बना सकते है। साथ ही प्रदेश के अद्वितीय और खूबसूरत स्थलों को इस राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का यह एक सुनहरा अवसर है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों को पूरे देश में पहचान दिलाने का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी से अनुरोध करते हैं कि वे अपने राज्य के गंतव्यों के लिए वोट करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

ऐसे करें वोट

वोटिंग के लिए नागरिकों को वेबसाइट https://forms.gle/ANvrFcQqxg55EkSw7 का उपयोग करना होगा। इस फार्म के माध्यम से लोग प्रदेश के उन स्थलों के लिए वोट कर सकते हैं, जिन्हें वे राज्य और देश का गौरव मानते हैं। राज्य सरकार ने भी सभी से आग्रह किया है कि वे इस लिंक को अपने सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में भाग ले सकें। इस अभियान में वोट करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

चुने गए पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई