T20 वर्ल्ड कप 2026: जिम्बाब्वे की सुपर-8 में पहुंच में कप्तान सिकंदर रजा और पाकिस्तानी एयरफोर्स का कनेक्शन

जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप स्टेज में उनका एक मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ बचा है। इसके बाद सुपर-8 में उन्हें वेस्टइंडीज, भारत और साउथ अफ्रीका जैसी दिग्गज टीमों से भिड़ना होगा। इस ऐतिहासिक सफलता में कप्तान सिकंदर रजा की अहम भूमिका रही है।
सिकंदर रजा पाकिस्तानी मूल के हैं और उनका जन्म सियालकोट में हुआ था। बचपन से उनका सपना फाइटर पायलट बनने का था। उन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और लगभग तीन साल तक पाकिस्तानी वायुसेना के साथ ट्रेनिंग ली। हालांकि, आंखों की समस्या के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका।
एयरफोर्स का सपना टूटने के बाद उनका परिवार 2002 में जिम्बाब्वे चला गया। वहां सिकंदर रजा ने क्रिकेट की ओर रुख किया और अब वह जिम्बाब्वे की टीम को सुपर-8 में लीड करने वाले पहले कप्तान बनने जा रहे हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि एयरफोर्स में बिताया समय उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है और यही जज्बा टीम में दिखाई दे रहा है।
सिकंदर रजा ने साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया। अब तक उन्होंने 22 टेस्ट, 153 वनडे और 129 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 1434 रन बनाए और 40 विकेट लिए। वनडे में 4476 रन और 94 विकेट उनके नाम हैं, जबकि टी20 में 2913 रन और 103 विकेट दर्ज हैं। वह जिम्बाब्वे के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी कप्तानी में टीम ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है।





