बिलासपुर में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, 15 साल की छात्रा की गई जान

स्वाइन फ्लू का कहर अभी भी जारी है। बीते बुधवार की शाम एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। उसका उपचार अपोलो अस्पताल में किया जा रहा था। छात्रा बालोद जिले के दल्लीराजहरा के वार्ड नंबर 16 में रहने वाली थी। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से नौ मौत हो चुकी है। वहीं अब तक जिले में 165 मरीज की पहचान की जा चुकी है। तमाम कोशिश के बाद भी स्वाइन फ्लू के मामलों खत्म नहीं किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की रोकथाम टीम सक्रिय है और संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कर रही है, ताकि मरीज मिलने की दशा में उसके उपचार की व्यवस्था की जाए। मृतका 15 वर्षीय छात्रा सुनिधि साहू को बीते पांच अगस्त को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। वही बीते बुधवार की शाम इलाज की दौरान उसकी मौत हो गई।

कोरोना के तीन मरीज मिले

एक बार फिर कोविड ने दस्तक दे दी है, शहर में तीन नए मरीज मिले हैं। इसमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य दो मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। इन मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, ऐसे में कोरोना के और भी मामले सामने आने की आशंका बनी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button