Suicide: बेलगहना में बैगा छात्रा की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Suicide: बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लठौरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बैगा जनजाति की 18 वर्षीय छात्रा अमिषा बैगा का शव घर के पीछे एक पेड़ से लटका मिला। कुछ दिन पहले ही उसने 10वीं की परीक्षा पास की थी और वह आंगनबाड़ी सहायिका बनने का सपना देख रही थी। घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अमिषा ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास की थी और आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन भी कर चुकी थी। मां के अनुसार, वह इन दिनों काफी खुश थी और उसे चयन की उम्मीद भी थी। घटना के वक्त घर पर अमिषा के साथ उसका छोटा भाई और दादी मौजूद थे, जबकि मां एक शादी समारोह में गई हुई थी। सुबह जब मां वापस लौटी और घर की बाड़ी में गई, तो वहां अमिषा का शव पेड़ से लटका मिला।

पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच जारी है। घटनास्थल से मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमिषा के पिता वर्षों से घर से दूर रहते हैं और धार्मिक यात्राओं में लीन रहते हैं, ऐसे में मां ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई