SUSIDE: नंबर कम आने से परेशान किशोर ने कर ली आत्महत्या

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नंबर कम आने से परेशान किशोर ने आत्महत्या कर ली। किशोर कोंडागांव में अपनी बहन के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले में मर्ग कायम करके पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय बताया, कि किशोर के परिजनों ने गुरुवार की शाम को उसके सुसाइड करने की जानकारी दी थी। उसके दोस्तों से पूछताछ की है। दोस्तों ने नंबर कम आने पर परेशान होने की बात बताई है।





