सरगुजा हिल गई: दो छात्राएं लापता, पुलिस की तलाशी जारी

सरगुजा: लापता छात्राओं का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है। चार दिन पहले शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से दो छात्राएं लापता हो गयी थी। दोनों छात्राएं अंबिकापुर के ही एक स्कूल में कक्षा आठवीं की पढ़ाई करती हैं। बीते 25 अक्टूबर की सुबह दोनों छात्राएं घर से स्कूल जाने के नाम पर निकली थी लेकिन वे स्कूल नहीं पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली आयुषी भगत और साक्षी लकड़ा 25 अक्टूबर की सुबह घर मनेंद्रगढ़ रोड में स्थित घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं। स्कूल से छूटने के बाद जब दोनों वापस घर नहीं पहुंचीं तो स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि दोनों स्कूल आई ही नहीं थीं। स्वजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करा दी गई है।

इधर, शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक दोनों छात्राओं को बनारस रोड में देखा गया था। वहां के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में अपराध पंजीकृत किया गया है। उनकी लगातार खोजबीन की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई