सूरजपुर: शिक्षक को जान से मारने की धमकी, संकुल समन्वयक बर्खास्त

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षक को फोन कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले संकुल समन्वयक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित लाल साय सिंह प्रभारी संकुल समन्वयक संकुल केंद्र अखोराकला में पदस्थ थे। उनके द्वारा शास. पूर्व माध्यमिक शाला घाघीटिकरा अखोराकला में पदस्थ शिक्षक एलबी अशोक कुमार गुप्ता को धमकी दी गई थी।

इसका एक ऑडियो भी वायरला हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुये जांच कराई गई और रिपोर्ट के आधार पर संकुल समन्वयक को निलंबित कर दिया गया है।

देखें निलंबित आदेश

IMG 20241129 WA0025

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button