सूरजपुर: जंगल में मिली नाबालिग छात्रा की लाश, फायर वाचर आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के बासबारी जंगल में कुछ दिन पहले एक नाबालिग छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी और अब बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छात्रा की हत्या के आरोपी फायर वाचर शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गलत नीयत से छात्रा को रोका था। जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। शुरू में आरोपी जुर्म कबूल नहीं कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसका डीएनए टेस्ट करवाया। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की हरकतों का छात्रा ने डटकर विरोध किया, जिससे नाराज होकर शिवराम ने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई