वक्फ बोर्ड बिल का समर्थन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

बिलासपुर। लंबे समय से चल रही बहस और विरोध प्रदर्शनों के बाद आखिरकार लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2024 पारित हो गया। इस बिल को एनडीए गठबंधन के अधिकतर दलों का समर्थन मिला और यह सर्वसम्मति से पास हुआ।
बिलासपुर में इस फैसले का स्वागत भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ किया। सत्यम चौक पर पटाखे फोड़कर और नारे लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैयद मकबूल अली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्फ संपत्तियों का होगा सही उपयोग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधेयक के पारित होने से वक्फ संपत्तियों का सही इस्तेमाल हो सकेगा। पहले की गई अनियमितताओं पर रोक लगेगी और वक्फ की आय का लाभ गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों को मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। उनका कहना था कि यह बिल पारित होने से वक्फ बोर्ड का संचालन अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखे पोस्टर दिखाते हुए कहा कि बदलाव से वक्फ बोर्ड के नतीजे बेहतर होंगे। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
इस फैसले से गरीब और कमजोर तबके के मुसलमानों को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया, जिससे वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और सही इस्तेमाल सुनिश्चित होगा।





