31 साल बाद भी नहीं दोहराई गई सनी-अमिताभ की जोड़ी, एक फिल्म के बाद थम गया साथ

हिंदी सिनेमा के दो बड़े नाम अमिताभ बच्चन और सनी देओल दशकों से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। लंबे और सफल करियर के बावजूद इन दोनों दिग्गज कलाकारों ने साथ में सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया और उसके बाद कभी एक ही पर्दे पर नजर नहीं आए।

सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म बेताब से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो सुपरहिट रही। वहीं अमिताभ बच्चन ने 1969 में सात हिंदुस्तानी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। दोनों कलाकारों को 1994 में एक साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन इसके बाद यह जोड़ी फिर कभी दोहराई नहीं गई।

अमिताभ बच्चन और सनी देओल की इकलौती साथ वाली फिल्म इंसानियत थी, जो 28 फरवरी 1994 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में चंकी पांडे भी अहम भूमिका में थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने इंस्पेक्टर अमर पाल सिंह का किरदार निभाया था, जबकि सनी देओल करीम लाला के रोल में नजर आए थे। चंकी पांडे ने हरिहरण का चरित्र निभाया था।

इंसानियत में रवीना टंडन, अनुपम खेर, विनोद मेहरा, आफताब शिवदासानी, जया प्रदा, नूतन, सोनम, प्रेम चोपड़ा, शफी इनामदार, सदाशिव अमरापुरकर, पल्लवी जोशी, गोगा कपूर और आलोक नाथ जैसे कई कलाकार भी शामिल थे। फिल्म का निर्देशन टोनी जुनेजा ने किया था। करीब 4.25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 5.76 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वहीं सनी देओल अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं, जिसका टीजर जारी हो चुका है और यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई