Sukma bandh today: लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में आज सुकमा बंद, कांग्रेसी जिलेभर में करेंगे प्रदर्शन

सुकमा। शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने 16 जनवरी को सुकमा बंद का ऐलान किया है। सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संदर्भ में अनुविभागीय अधिकारी को सूचना दे दी है। कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने बीजेपी और ईडी का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी भी की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी और ईडी मिलकर कांग्रेस को डराना चाहती है। वे कहते हैं कि लखमा कोंटा से छह बार के विधायक हैं और आगामी नगरीय और पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी कांग्रेस के गढ़ में विजय पाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि बीजेपी देश में ईडी और सीबीआई के जरिए राज करना चाहती है और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईडी अपने अधिकारियों का दुरुपयोग कर रही है और इसका खामियाजा भविष्य में बीजेपी को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व विधायक चंदन कश्यप, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई