सुकमा: 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 40 लाख रुपए का था इनाम

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। लगातार मिल रही सुरक्षा बलों की सफलताओं के बीच 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में एक नक्सली दंपति भी शामिल है, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था।

यह नक्सली सुकमा एसपी और सीआरपीएफ के डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचे। यह घटना सुरक्षा बलों की रणनीति और इलाके में बढ़ते दबाव का परिणाम मानी जा रही है।

सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान और संवाद के चलते कई नक्सलियों ने अपने अस्तित्व की धारा बदलते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी, जिसका असर अब सुकमा में दिखाई दिया है, जहां इतने नक्सलियों ने हथियार डाल दिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई